बागेश्वर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कराया नामांकन, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने बुधवार को अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने बुधवार को अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को प्रत्याशी बनाया है।

Bageshwar by-election BJP candidate Parvati Das nominated, BJP released list of 40 star campaigners

नामांकन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि देगी।

नामांकन के बाद भाजपा ने एक जन सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी इस जनसभा के लिए सड़क मार्ग से होते हुए पहुंचे। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए देर शाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। जिसमें सीएम धामी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। जिसमें कई युवा चेहरे भी शामिल किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+