बागेश्वर उपचुनाव: दिवंगत विधायक की पत्नी पार्वती दास पर खेला भाजपा ने दांव, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। दिवंगत विधायक चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के चलते बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। दिवंगत विधायक चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के चलते बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही देखने को मिल रहा है। भाजपा ने जहां दिवंगत विधायक चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास पर दांव खेला है तो वहीं कांग्रेस ने आप छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए दिलचस्प होता जा रहा है।

Bageshwar by-election: BJP bets on late MLA chandan ram das wife Parvati Das, know what the equation says

भाजपा दिवंगत विधायक चंदनराम के विकास कार्यों और धामी सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर जनता के बीच जा रही है। चंदनराम दास इस सीट पर लगातार चार बार विधायक चुनकर आए और वर्तमान धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। इसके साथ ही चंदनराम दास का सरल और सहज व्यवहार से स्थानीय लोगों में एक खास छवि रही है।

बतौर कैबिनेट समाज कल्याण और परिवहन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी चंदनराम दास का व्यवहार कभी लोगों के लिए बदला नहीं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा ने चंदनराम दास के परिवार पर दांव खेलकर सहानुभू​ति कार्ड चला है। हालांकि पार्वती दास पूरी तरह से सक्रिय राजनीति में नहीं रही, लेकिन पार्वती दास अपने पति के चुनाव और राजनीति से संबंध होने वाले परिवार की वजह से चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट मांगते हुए जरुर नजर आई। ऐसे में पार्वती दास के लिए चुनाव में प्रचार प्रसार और लड़ने का अनुभव काम आ सकता है।

पार्वती दास को जिताने के लिए भाजपा का पूरा संगठन माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार कर रहा है। भाजपा किसी भी चुनाव को कमजोर मानकर नहीं चलती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी लगातार इस सीट पर नजर बनाए हुए हैं। बागेश्वर उपचुनाव की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपी गई है। जो कि लंबे समय से बागेश्वर में डेरा डाले हुए हैं।

भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव को जीतने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसमें सीएम धामी समेत कई युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है। सीएम धामी नामांकन के दिन जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। जो कि एक बार फिर चुनाव के लिए बागेश्वर का रूख कर सकते हैं। इस बीच सीएम धामी वर्चुअली भी एक सभा को संबोधित कर चुके हैं।

भाजपा संगठन का मानना है कि बागेश्वर की जनता स्वर्गीय विधायक चंदनराम दास के किए कार्यों और उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को ही ​चुनेगी। जो कि दिवंगत विधायक चंदनराम दास के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस बीच भाजपा ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ चुके पिछले बार के प्रत्याशी रणजीत दास को अपने पाले में लाकर अपना पक्ष मजबूत कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+