बदरीनाथ सीट उपचुनाव: कांग्रेस के सामने सेंधमारी का बदला लेने का मौका, भाजपा की साख दांव पर
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस की बदरीनाथ सीट पर सेंधमारी की। चमोली जिले में एक मात्र बदरीनाथ सीट एक ऐसी सीट थी, जिस पर कांग्रेस का कब्जा था।
लेकिन बदरीनाथ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की। इसके बाद ये सीट खाली हो गई और इस पर उपचुनाव होना है।

भाजपा राजेंद्र भंडारी पर ही दांव खेल सकती है। ये बात अलग है कि राजेंद्र भंडारी के भाजपा में आने के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को भंडारी के बूथ से कांग्रेस से भी कम वोट मिले। जो कि भाजपा के लिए बड़ा संकेत है।
कांग्रेस ऐसे चेहरे की तलाश में है। जो कि भंडारी से मुकाबला कर सके। साथ ही भाजपा ने जो सेंधमारी की, उसका बदला भी लेना चाहेगी। इसके साथ ही बदरीनाथ सीट पर निर्दलीय और लेफ्ट पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में नजर आ सकते हैं।
जिस वजह से बदरीनाथ सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। राजेंद्र भंडारी की बात करें तो वे पहले भी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। भंडारी निर्दलीय चुनाव जीतकर आए और बाद में भाजपा सरकार को सपोर्ट किया। लेकिन बाद में भंडारी कांग्रेस में चले गए।
2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी का सामना भाजपा के महेंद्र भट्ट से हुआ। जो कि पहले विधायक रहे। राजेंद्र भंडारी करीब दो हजार वोटों से चुनाव जीते।।चुनाव हारने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और अब राज्य सभा के सांसद हैं।
उत्तराखंड के गठन से पहले यह सीट बद्री-केदार के नाम से जानी जाती थी। 2002 में दशोली, जोशीमठ और गोपेश्वर नगर क्षेत्र को मिलाकर बद्रीनाथ विधानसभा सीट बनाई गई थी। 2008 के परिसीमन के बाद नंदप्रयाग सीट का पोखरी क्षेत्र भी इसमें जोड़ दिया गया।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से 2002 में कांग्रेस के अनसुइया प्रसाद, 2007 में भाजपा के केदार सिंह फोनिया, 2012 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी और 2017 में भाजपा के महेंद्र भट्ट जीते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां 102128 वोटर थे।
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में भोटिया जनजाति के मतदाता बड़ी संख्या में रहते हैं। वर्ष 2016 में जोशीमठ ब्लाक को ओबीसी घोषित किए जाने के बाद इस सीट पर ओबीसी मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। शहरी क्षेत्र भी शामिल होने के कारण मुस्लिम मतदाता भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications