भूस्खलन के कारण पिछले 17 घंटों से बंद है बद्रीनाथ नेशनल हाईवे, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग सुचारू
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के काराण पुरसाड़ी इलाके के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के काराण कई मार्ग औऱ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए है। हालांकि, बंद हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए नैशनल हाइवे ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (NHIDCL) लगी हुई है। बता दें कि केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू हो गया है तो वहीं, वहीं बदरीनाथ हाईवे पुरसाड़ी और क्षेत्रपाल में मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को चमोली जिले के पुरसाड़ी इलाके में भूस्खलन का वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी करते हुए बताया कि भूस्खलन के कारण पिछले 17 घंटों से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। लामबगड़ और भंवरपानी में लगातार भारी बारिश हो रही है, पहाड़ी का बड़ा मलबा आकर नैशनल हाइवे पर गिरा। नैशनल हाइवे ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (NHIDCL) की टीम राजमार्ग खोलने में लगी है। तो वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास गुरुवार को पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण आठ घंटे तक बंद रहा।
इतना ही नहीं, गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में भूस्खलन के कारण चार घंटे अवरुद्ध रहा, जिस कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हुई। दूसरी ओर कालीमठ घाटी के दस ग्राम पंचायतों समेत जिले के अन्य 30 से अधिक गांवों का ब्लॉक व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा गया था। गुरुवार सुबह बदरीनाथ हाईवे जिला मुख्यालय से सात किमी दूर नरकोटा के समीप पहाड़ी से टूटी चट्टान के कारण अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार रही। दोपहर दो बजे बदरीनाथ हाईवे खुल पाया। जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग तिलवाड़ा व बांसवाड़ा में भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहा। एनएच व कार्यदायी संस्था की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे हाईवे पर यातायात संचालित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications