बदरीनाथ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत, हादसे से लिया सबक,पुलिस ने जारी किए अब ये सख्त निर्देश

बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिल के रैंतोली के पास हुई सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

हादसे से सबक लेने के बाद पुलिस और प्रशासन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। रात में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Badrinath Highway accident 15 people died learned a lesson now police issued strict instructions

हादसे के बाद ए.आर.टी.ओ. रुद्रप्रयाग द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में हुआ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी रुद्रप्रयाग ने घटना के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के दिये गये हैं।

बता दें कि बीते 15 जून (शनिवार) को रुद्रप्रयाग मुख्यालय से तकरीबन 03 कि.मी. की दूरी पर रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और 11 घायलों का इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में सम्बन्धित टूर ऑपरेटर के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग की तहरीर के आधार पर सम्बन्धित टूर ऑपरेटर पर लापरवाही से वाहन का संचालन करने, लापरवाही से या गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में न आने वाला कोई भी कार्य करके किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनने और दूसरे का जीवन संकट में डालने सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने सभी प्रभारियों को सघन वाहन चेकिंग कर वाहनों की निर्धारित वहन क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों, नशे की हालत में वाहन का संचालन करने वालों तेजी व लापरवाही से वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी प्रभारियों को पुनः यह भी निर्देश जारी किये गये हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि के समय वाहन चलने की निर्धारित समय सीमा का हर थाना क्षेत्रान्तर्गत पालन कराया जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+