Badrinath Dham में आई दरारों को एएसआई ने किया ठीक, मंदिर समिति ने बताया क्यों पड़ी जरुरत, क्या है पूरा मामला

Badrinath Dham विश्व प्रसिद्ध और चार धामों से प्रमुख बद्रीनाथ धाम मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की पहले एएसआई ने जांच की थी और कुछ छोटी-मोटी दरारें पाई गई थीं। जिनका मरम्मत का काम चल रहा है।

Badrinath Dham ASI repaired crackstemple committee told why need arose, what is matter no new crack

मंदिर समिति ने दावा किया कि एएसआई ने मंदिर की नींव को मजबूत बताया है। जो कि राहत की खबर है। वर्तमान में वहां कोई नई दरार नहीं देखी गई है। दो माह से एएसआई इस पर काम कर रही है। इसमें मरम्मतों को ठीक किया गया है।

बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में पिछले सालों में कुछ हल्की दरारों को चिह्रित किया गया था। इसको लेकर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 2022 में राज्य सरकार को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आई हल्की दरारों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एएसआई को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

जिस पर एएसआई ने पहले मरम्मत की कार्य योजना तैयार की और अक्टूबर में सिंह द्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स लगा दी गई हैं, ताकि यह पता लग सके कि दरारें कितनी चौड़ी हो रही हैं। लेकिन इन दरारों में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया। इसके बाद अगस्त में एएसआई ने मरम्मत का काम शुरू किया। जिसका की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नई दरार नहीं देखी गई है। बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से मंदिर के सिंह द्वार में पहले से आई हल्की दरारों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में वहां कोई नई दरार नहीं देखी गई है।दो माह से एएसआई इस पर काम कर रही है। इसमें मरम्मतों को ठीक किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+