केदारनाथ धाम पहुंची बाबा केदार की उत्सव डोली, कल खुलेंगे कपाट, टोकन से होंगे इस बार दर्शन

केदारनाथ के कपाट छह मई को प्रात: 06:25 बजे खोले जाएंगे।

देहरादून, 5 मई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट शुक्रवार छह मई को प्रात: 06:25 बजे वृश्चिक लग्न में खोले जाएंगे। बाबा केदार की उत्सव डोली गुरूवार को केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। खास बात ये है कि इस बार बाबा केदार के दर्शन टोकन के जरिए ही हो सकेंगे। कपाट खुलने से पहले मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

Baba Kedars festive doli reached Kedarnath Dham, the doors will open tomorrow, this time will be seen with tokens

15 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर
केदार बाबा की उत्सव डोली गौरीकुंड से गुरुवार शाम को केदारनाथ पहुंच गई। शुक्रवार सुबह 6:25 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। गुरूवार को केदारनाथ धाम में हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी,भोले के जयकारे से माहौल पूरा भक्तिमय हो गया। अब सभी को कपाट खुलने का इंतजार है। बीती दो मई को भगवान केदार की डोली पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी। रास्तेभर सैकड़ों की संख्या में भक्त बाबा की डोली के साथ पैदल चलते रहे। केदारनाथ पहुंचकर माहौल भक्तीमय हो गया। मौसम भी पूरा सुहावना नजर आया। साथ ही ठंडक भी बढ़ गई है। गुरूवार को धाम में ओले गिरने की सूचना मिली थी। इससे केदारनाथ में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इस बार केदारनाथ में सबसे ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन ने दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था की है। जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इंतजार न करना पड़े। घंटो लाइन में लगकर लोग अपने बारी का इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार टोकन का नंबर आने पर ही लाइन में लगना होगा। इसके लिए प्रशासन डिस्पले लगाने की बात भी कर रहा है।
6 जून तक हेली ​के टिकट फुल
केदारनाथ में इस बार कितने श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं, इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि केदारनाथ में हेली सर्विस के टिकट फुल हो गए हैं। छह जून से बुकिंग खोली गई है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हवाई सुविधा उपलब्ध है। हवाई सेवा की बुकिंग के लिए राज्य सरकार ने अपनी वेबसाइट बनाई है। इस साइट पर मंगलवार को छह मई से छह जून तक की बुकिंग खोली गई थी। इन तिथियों में केदारनाथ की हवाई यात्रा के टिकट नहीं मिल रहे हैं। 6 जून के बाद टिकट अवेलेबल हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+