उत्तराखंड में पहली बार होगा आयुष रोजगार मेला आयोजित, प्रशिक्षित नौकरी के लिए यहां करें आवेदन
उत्तराखंड में पहली बार प्रशिक्षित युवाओं के लिए आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारिक ई-मेल पर आवेदन करना होगा।
उत्तराखंड में पहली बार प्रशिक्षित युवाओं के लिए आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारिक ई-मेल पर आवेदन करना होगा।

भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड की ओर से प्रशिक्षित युवाओं के लिए 12 सितंबर को आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में आयुर्वेद फार्मेसी, नर्सिंग, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक कोर्स में प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा।
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में आयुर्वेद फार्मेसी, नर्सिंग, पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायक के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का पंजीकरण परिषद करता है। इस बार प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए परिषद की ओर से आयुष रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
परिषद ने सभी आयुर्वेद अस्पतालों, पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों को पत्र जारी कर 4 सितंबर तक आवश्यकता के अनुसार पदों का ब्योरा मांगा है जिससे पदों के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मेले में बुलाया जा सके। मेले के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षित युवा भी 4 सितंबर तक परिषद की अधिकारिक ई-मेल [email protected] पर आवेदन कर सकते हैं। मेले में नियुक्ति देने का अंतिम अधिकार अस्पतालों का होगा।












Click it and Unblock the Notifications