अयोध्या पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट टीम के साथ किए राम लला के दर्शन, किया साष्टांग दंडवत प्रणाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूरी कैबिनेट टीम के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सीएम धामी पूरी तरह से राम भक्ती में लीन नजर आए। सीएम धामी ने पहले दर्शन किए और फिर साष्टांग दंडवत प्रणाम किया।

Ayodhya news CM Pushkar Singh Dhami reached Ayodhya cabinet team did prostration ram lala darshan

आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट टीम के सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा राज्यसभा सांसद नरेश बसंल के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या पहुंचने पर धामी का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद धामी सीधे राम मंदिर पहुंचे। सीएम धामी ने पहले दर्शन किए और फिर साष्टांग दंडवत प्रणाम किया।

रामलला के दर्शन के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है। बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही सीएम धामी ने पूरी कैबिनेट टीम के साथ अयोध्या दर्शन करने की बात कही। जिसके लिए पहले दो फरवरी का समय तय किया गया। इस बीच यूसीसी को लेकर विधानसभा सत्र और फिर हल्द्वानी हिंसा प्रकरण् की वजह से कार्यक्रम को आगे 20 फरवरी तक ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+