विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बड़ा दावा, प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों सीट पर जीत को लेकर कही ये बात

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव निपटते ही विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जिसको लेकर भाजपा ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं।

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए, एकतरफा जीत का दावा किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि हमारे विधायकों की संख्या का 47 से बढ़कर 49 होने जा रही है।

assembly by-elections announced BJP big claim state president mahendra bhatt said about winning both the seats

उत्तराखंड की दो विधानसभा बदरीनाथ व मंगलौर में उपचुनाव का ऐलान हो गया है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की। जबकि मंगलौर में बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन से सीट खाली हुई है।

ये दोनों सीट विपक्ष के पास है। जिसे अब भाजपा कब्जाने की कोशिश में है। भाजपा ने दोनों सीट पर जीत के लिए प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी की जीत का अश्वमेघ जारी है। डबल इंजन सरकार में देवभूमि सर्व श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसको लेकर जनता का आशीर्वाद निरंतर हमे मिलता आया है।

इससे पूर्व भी 2022 विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भी चंपावत और बागेश्वर के उपचुनाव में हम जीते हैं। इसी तरह लोकसभा चुनावों में सभी पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से मिली जीत इस बात की तस्दीक करती है कि दोनों सीटों पर कमल खिलना निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों के बाद विधानसभा में भाजपा की संख्या 47 से बढ़कर 49 होने वाली है।

उन्होंने चुनावी तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी पहले ही दोनो रिक्त सीटों के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। जिसमे चौधरी अजीत सिंह को मंगलौर और विजय कपरवान को बद्रीनाथ सीट की जिम्मेदारी दी गई है। शीघ्र ही संबंधित विधानसभा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं चुनावी रणनीति को लेकर बैठकें शुरू की जाएंगी ।

साथ ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पर्यवेक्षकों की टीम को क्षेत्र में भेजा जाएगा। जो स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी और क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरणों के आधार पर संभावित नामों का पैनल तैयार करेगी। जिसपर पार्लियामेंट्री बोर्ड विचार कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+