Article 370: सीएम धामी ने SC के फैसले को बताया जम्मू कश्मीर की जनता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों की जीत

Article 370: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। जिसके बाद राजनैतिक दल और एक्सपर्ट इस पर अपनी राय दे रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में इस फैसले को जम्मू कश्मीर की जनता की जीत और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों की जीत बताई है।

Article 370 CM PUSHKAR Dhami SC decision victory dreams people Jammu Kashmir Shyama Prasad Mukherjee

सीएम धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे सही ठहराया है। ये निश्चित रुप से जम्मू कश्मीर की जनता की जीत है और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सपनों की जीत है। मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करता हूं।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम धामी ने लिखा कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया उसे आज माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया है। माननीय उच्चतम न्यायालय का यह फैसला केन्द्र सरकार के देशहित एवं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के समग्र विकास के लिए गए निर्णय पर मुहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+