उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी,जानिए कहां बनेगा और क्या है प्लानिंग,क्या क्या होंगी सुविधाएं

उत्तराखंड में पहले खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी मिल गई है। धामी सरकार गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में इसके लिए विधेयक लाने जा रही है।

यह विश्वविद्यालय आवासीय शिक्षण के साथ एफिलियेटिंग विवि भी होगा। धामी कैबिनेट ने इसको लेकर मंजूरी दे दी है। खेल विवि की स्थापना गौलापार, हल्द्वानी में स्थापित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को उच्चीकृत कर की जाएगी।

Approval Uttarakhand first sports university know where will built what is planning what facilities

खेल विवि के लिए 35 एकड़ अतिरिक्त वन भूमि के हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही, जिसमें एथलेटिक्स स्टेडियम, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, ऑडिटोरियम आदि का निर्माण किया जाएगा, जबकि यहां पहले से 35 एकड़ भूमि में क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, हॉकी एस्ट्रोटर्फ और स्वीमिंग पुल बना हुआ है।

विवि में शारीरिक शिक्षा और साहसिक खेलों समेत सभी खेलों में अभिनव वैज्ञानिक तकनीक आधारित कोचिंग, खेल मनोविज्ञान, योग एवं ध्यान, खेल प्रबंधन आदि विधाओं में अध्ययन के साथ ही हैल्थ एंड एप्लाइड स्पोर्ट्स साइंसेज, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी, स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास मीडिया टेक्नोलोजी आदि विषय शामिल रहेंगे। विवि के तहत स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स, एमफिल एवं पीएचडी तक की शिक्षा मुहैया रहेगी।

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के विधेयक 2024 को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने इस अवसर को ऐतिहासिक और राज्य में खेलों को एक नए आयाम पर ले जाने वाला निर्णय करार दिया। रेखा आर्य ने कहा कि अब इस विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसे पास करवा कर राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को एक नया मंच दिया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड देश के उन चुनिंदा राज्यों में होगा, जहां अपनी खुद की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। प्रतिभा से भरे हमारे युवाओं के लिए यह यूनिवर्सिटी संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी और खेल जगत में उत्तराखंड और भी अधिक मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+