Ankita Bhandari: गुस्साए लोगों ने आगे के हवाले किया आरोपी का रिजॉर्ट, MLA रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़

Ankita: गुस्साए लोगों ने आगे के हवाले किया आरोपी का रिजॉर्ट, MLA रेणु बिष्ट की कार में भी तोड़फोड़

ऋषिकेश, 24 सितंबर: 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का शव चिल्ला नहर से शनिवार 24 सिंतबर की सुबह एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। अंकिता के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया था। वहीं, अब अंकित भंडारी हत्याकांड की जांच एसआईटी (SIT) करेंगी। आपको बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद से लोगों में भारी गुस्सा है, जिसके चलते शनिवार को वनतारा रिजॉर्ट को आग के हवाले कर दिया गया। रिजॉर्ट का मालिकाना हक भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है।

Ankita Bhandari: Locals set Vanatara resort in Rishikesh on fire

वनतारा रिजॉर्ट में पहले तो गुस्साए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, फिर रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के पीछे अचार बनाने की फैक्ट्री है, जो कि अंकिता हत्याकांड के मुख्यरोपी पुलकित आर्य की है। इतना ही नहीं, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान लोग इतने गुस्से में थे कि वो आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।

19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव शनिवार सुबह बरामद हो गया। जैसे ही शव मिलने की खबर लोगों को चली तो प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए। गुस्साए लोगों सड़कों पर उतर आए और आरोपियों को फांसी देने की मांग करने लगे। इस बीच एम्स ऋषिकेश के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दरअसल, यहां अंकिता का शव पोस्टमाटर्म के लिए लाया गया था। इस दौरान यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट यहां पहुंची तो गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

लोगों के विरोध के बाद एम्स से विधायक को निकालना पड़ा। दूसरी ओर इस मामले में उत्तरखंड भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, धामी सरकार ने अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+