अंकिता हत्याकांड: वनंतरा रिजॉर्ट में 'VIP' पार्टी का VIDEO वायरल, खुले में छलक रहे जाम, जमकर हो रही मस्ती
वनंतरा रिजॉर्ट का वीडियो वायरल, खुले में छलक रहे जाम
देहरादून, 29 सितंबर। अंकिता हत्याकांड को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं। जिसकी एसआईटी जांच भी हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि वनंतरा रिजॉर्ट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग पार्टी करते और खुले में शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। वनंतरा रिजॉर्ट वही रिजॉर्ट हैं जहां अंकिता बतौर रिसेप्सनिस्ट काम करती थी। रिजॉर्ट पर गलत तरीके से गतिविधि के संचालन का आरोप लगा है। जो कि इस वीडियो में काफी कुछ नजर आ रहा है।

वीडियो में कुछ लोग खुले में जाम छलकाते हुए नजर आ रहे
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिजॉर्ट में किस तरह सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर पार्टी चलती थी। इस वीडियो में कुछ लोग खुले में जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो उसी वनंतरा रिसोर्ट का है, जहां #AnkitaBhandari की हत्या की योजना बनी। रात भर गतिविधियां चलती थी और बड़े लोग शिरकत करते थे। वहां वीआईपी जाते थे, ये वीडियो उसका सबूत है। वैसे भी राजाजी टाइगर रिजर्व सटा होने के कारण आप रात में ये सब नहीं कर सकते, वन्य जीव डिस्टर्ब होते हैं pic.twitter.com/QcO88vZonl
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) September 29, 2022
वीडियो वायरल होने के बाद से ये बात हो रही है कि जो बात अब तक मीडिया में दिए गए बयानों और रिजॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारी कह रहे थे, उस तरह की गतिविधियां रिजॉर्ट में चल रही थी। बता दें कि रिजॉर्ट में काम कर चुकी महिला ने भी मीडिया के सामने रिजॉर्ट को लेकर कई राज खोले थे। जिसमें कहा था कि रिजॉर्ट में आए दिन पार्टी होती थी, जिसमें नशा और शराब जमकर चलता था। अब तक जो आरोप लगे हैं, उसके अनुसार रिजॉर्ट में रात भर गतिविधियां चलती थी और बड़े लोग शिरकत करते थे। वहां वीआईपी जाते थे, ऐसे में ये वायरल वीडियो भी जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। रिजॉर्ट को लेकर लगातार सोशल मीडिया में सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस जगह पर रिजॉर्ट बना है, वह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा है। ऐसे में इस तरह रात में शोर शराबा और खुले आम जाम छलकाने को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। बता दें कि ये वीडियो रिजॉर्ट के फेसबुक पेज पर दिसंबर 2021 में शेयर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications