Ankita Bhandari Case को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने लगाया दलित समाज को कलंकित करने का आरोप
Ankita Bhandari Case उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता भंडारी केस को लेकर सियासत गरमा गई है। उर्मिला सनावर के आरोपों के बाद भाजपा, कांग्रेस आमने सामने आ गई है। कांग्रेस ने आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। तो भाजपा ने दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है।
भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। वहीं आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार बार साजिशन नए नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है।

राजपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता खजान दास ने आरोप लगाया कि दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है। कांग्रेस पर नकारत्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडियो को राजनैतिक हथियार बना रही है, जिनका न तो कोई पुख्ता आधार है, न ही वे मर्यादित हैं।
लेकिन गैरजिम्मेदाराना तरीके और षड्यंत्र के तहत, इन बयानों की आड़ में समूचे अनुसूचित जाति समाज को अपमानित करने का पाप किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर सीधा सीधा आरोप लगाया कि वे बिना पुष्टि वाले अश्लील व्यक्तव्यों पर दिल्ली में बैठकर पत्रकार वार्ता करते हैं। जो कहीं न कहीं दर्शाता है कि कांग्रेस इस पूरे घटनाक्रम को षड्यंत्र की तरह इस्तेमाल कर देवभूमि और समूचे दलित समाज को अपमानित करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी की ऐसी साजिशों की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।
उन्होंने अपने आरोपों पर स्पष्ट किया कि इस सुनियोजित साजिश के क्रम में कांग्रेस द्वारा पिछड़े अनुसूचित वर्ग की आवाज उठाने वाली दमदार आवाज, उनके सामाजिक उत्थान में उम्र खपाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता को बदनाम किया जा रहा है। जो बेहद ही शर्मनाक और अनैतिक राजनीति की पराकाष्ठा है, भाजपा ऐसे षडयंत्रों की पुरजोर आलोचना एवं विरोध करती है।
हैरानी जताते हुए कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी एवं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी, लगातार हार से इतनी निराश है कि अश्लील एवं सस्ती लोकप्रियता बटोरने की खातिर बनाए जा रहे सोशल मीडिया कंटेंट आज उनका मुख्य एजेंडा बन गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल जो भी ऐसे तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया में शामिल हैं उनपर कानूनी कार्रवाई हो रही है। और उम्मीद है शीघ्र उनकी पूरी सच्चाई भी सामने आ जाएगी।
वहीं जिस तरह की अश्लील और अमर्यादित सोशल मीडिया पोस्टें लगातार पार्टी के नेताओं को लेकर जारी की जा रही हैं वह बेहद चिंताजनक एवं सामाजिक गिरावट को दर्शाता है। जिसको लेकर हम सभी को गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।
साथ ही उन्होंने, इस सबके पीछे बहुत बड़ी साजिश का अंदेशा जताया। कहा, इससे सामाजिक विद्वेष पैदा करने और उत्तराखंड का माहौल खराब करने की साजिश चल रही है। वहीं उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते, भाजपा किसी भी कीमत पर दलित समाज को अपमानित और प्रदेश का सौहार्द खराब नहीं होने देगी।
वहीं उन्होंने अंकिता भण्डारी के दुखद हत्याकांड को लेकर कहा, उसमें दोषियों को तो उन्हें उम्रकैद की सजा सुनिश्चित हो गई है फिर भी कांग्रेस का निराधार एवं बेबुनियादी आरोप लगाना शर्मनाक है। कांग्रेस जिस तरह के घटनाक्रम पेश कर रही है, वह दिवंगत बेटी की आत्मा को अपमानित करने का कुकृत्य है। इससे पहले भी विपक्ष कई अलग अलग नामों और राजनैतिक प्रपंचों से ऐसा घृणित प्रयास कर चुका है।
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications