Ankita Case: अंकिता केस से जुड़े जानिए वो 5 सवाल, जिससे उलझी हुई है हत्याकांड की गुत्थी
अंकिता केस से जुड़े 5 ऐसे सवाल ,जिनका हर कोई जवाब तलाश रहा
देहरादून, 1 अक्टूबर। अंकिता हत्याकांड को लेकर इस समय पूरा देश उत्तराखंड और पुलिस की तरफ इंसाफ की नजर से देख रहा है कि आखिर इस केस की सच्चाई कब तक सामने आ पाती है। लेकिन अंकिता केस से जुड़े 5 ऐसे सवाल हैं, जिनका हर कोई जवाब तलाश रहा है। पुलिस की जांच साक्ष्य और बयानों के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। इस बीच इन सवालों के जवाब हर कोई जानना चाहता है।

रिजॉर्ट में चल क्या रहा था
अंकिता हत्याकांड में सबसे अहम कड़ी वनंतरा रिजॉर्ट है। जहां अंकिता रिसेप्सनिस्ट के तौर पर काम कर रही थी, लेकिन 22 दिन में ही अंकिता को यह जगह सही नहीं लगी। अंकिता ने अपने दोस्त को ये सारी बातें बताई। जिसमें रिजॉर्ट के अंदर की गतिविधियों को लेकर कई आपत्तिजनक बातें सामने आ चुकी हैं। साथ ही जो स्टाफ वहां से निकल आए थे, वे भी रिजॉर्ट में आए दिन पार्टी और अन्य गतिविधियों का जिक्र करते आ रहे हैं। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि आखिर रिजॉर्ट में चल क्या रहा था।

वो वीआईपी कौन था
अंकिता की चैट में एक बात सबसे ज्यादा अहम है कि वीआईपी के आने की बात हो रही थी। जिस वीआईपी के लिए स्पेशल सर्विस देने की बात भी की जा रही थी। एसआईटी के लिए ये बड़ा सवाल है कि इस बात तक वे कैसे पहंुचते हैं कि जिस वीआईपी की बात हो रही है वो कौन था। इसकी जानकारी कैसे सामने आएगी। वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग विपक्ष यहां तक की भाजपा के कुछ नेता भी करने लगे हैं।

रिजॉर्ट को सील क्यों नहीं किया गया
अंकिता हत्याकांड में सबसे अहम साक्ष्य रिजॉर्ट के अंदर ही माने जा रहे हैं। जहां रिजॉर्ट से जुड़े अहम एविडेंस हाथ लगने थे। लेकिन एसआईटी बनने के बाद भी रिजॉर्ट को सील नहीं किया गया। घटना होने के बाद कई दिनों तक रिजॉर्ट में कई लोग देखने पहुंचते रहे, यहां तक की कई मीडिया और यूट्यूबर रिजॉर्ट के अंदर जाकर वीडियो बनाते रहे। जिससे एविडेंस प्रभावित होने का आरोप लगा है।

रिजॉर्ट पर बुलडोजर क्यों चला
जिस रिजॉर्ट में अंकिता ने काम किया और रहती थी, वहां बुलडोजर चलाने पर पहले ही दिन से विवाद की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नही ये भी विवाद खड़ा हुआ है कि बुलडोजर चलाया किसने। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोग आमने सामने आ चुके हैं। विपक्ष का आरोप है कि जहां साक्ष्य थे, वहां बुलडोजर चलवाया गया। जिससे साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं।

तीनों आरोपियों की कौन कर रहा था मदद
अंकिता हत्याकांड में जिस तरह पहले ही दिन से मामले को दबाने और अंकिता के गायब होने को छुपाया जा रहा था, इसके पीछे किसका मास्टरमाइंड था। जिस तरह के आरोप परिजन और अंकिता का दोस्त लगा रहा है, उससे साफ है कि अंकिता की मौत को आरोपी आत्महत्या या गुमशुदगी करार दिलाने में जुटे थे। अंकिता के गायब होने से लेकर लाश बरामद होने तक इस मामले में कई राज छिपे रहे। इसमें आरोप लग रहे हैं कि इस घटना को छुपाने में तीनों आरोपियों की कोई और भी मदद कर रहा था।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications