Ankita Bhandari case एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से 6 घंटे की पूछताछ, अब क्या हुआ खुलासा
Ankita Bhandari case अंकिता भंडारी केस में ऑडियो-वीडियो प्रकरण को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में एसआईटी के सामने पेश हुई। उर्मिला से करीब छह घंटे तक एसआईटी ने पूछताछ की। इस दौरान उर्मिला ने पुलिस को कई साक्ष्य भी दिए।
पूछताछ के बाद उन्होंने दावा किया कि वह अंकिता को न्याय दिलाने के लिए ही आई हैं। मीडिया के एक सवाल का जबाव देते हुए उर्मिला ने कहा कि सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम पक्के दोस्त थे, ज्यादा जानकारी उन दोनों को ही हैं।

9 दिन तक अंडरग्राउंड रहने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर बुधवार को अचानक देहरादून पहुंची। इसके बाद देहरादून पुलिस के सामने पेश हुई और साक्ष्य प्रस्तुत किए। गुरुवार को उर्मिला हरिद्वार पहुंची और एसआईटी के सामने पेश हुई। करीब 6 घंटे तक उर्मिला ने एसआईटी ने सवाल जबाव किए। उर्मिला ने सवालों के जबाव दिए और कई एविडेंस भी देने का दावा किया है।
उर्मिला सनावर पर बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में हाल ही में ऑडियो वायरल के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा 2024 में ज्वालापुर कोतवाली में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रानीपुर में भी एक मामला दर्ज कराया गया था।
हरिद्वार जनपद में कुल चार रिपोर्ट दर्ज थी जबकि देहरादून में एक मामला दर्ज है। उर्मिला सनावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रकरण की जांच में एसआईटी का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि सभी पूछताछ कैमरों की निगरानी में हुए हैं। ऐसे में कोई भी चीज छुपाई नहीं जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पास जो भी साक्ष्य थे, उन्हें टीम को सौंप दिया गया है। वह अदालत में मोबाइल भी जमा कराएंगी। मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए उन्होंने बताया कि सुरेश राठौर और दुष्यंत गौतम पक्के दोस्त थे, उन्हीं को सब पता है।
बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए सामने आकर ऑडियो वायरल किया। जिसमें अंकिता केस को लेकर वीआईपी प्रकरण को लेकर बातचीत होने का दावा था। इसकेे बाद से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।
कांग्रेस समेत कई संगठन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच हरिद्वार और देहरादून में उर्मिला पर केस दर्ज हुए और एसआईटी का गठन किया। उर्मिला को इसके लिए नोटिस चस्पा किए गए थे। इसी वजह से उर्मिला पुलिस के सामने पेश हुई।












Click it and Unblock the Notifications