Ankita Bhandari Case अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नया ऑडियो वीडियो, सीएम धामी बोले-जनता से माफी मांगे जिम्मेदार
Ankita Bhandari Case अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार अपने स्तर से फैसला लेगी और परिजनों की मांग पर सरकार कानूनी राय लेने के बाद आगे बढ़ेगी। सीएम धामी ने कहा कि 15 दिन तक विपक्षी दलों ने राज्य के अंदर अस्थिरता लाने और बवाल करने का काम किया है।
ऐसे जिम्मेदार लोगों को जनता से माफी मांगनी होगी। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नए ऑडियो वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सियासी बवाल मच गया है। नए ऑडियो वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उर्मिला पर दबाव बनाकर इस तरह के प्रकरण को सामने लाने की कोशिश की गई।

जिसके बाद से भाजपा समेत कई संगठन अब विपक्ष पर हमलावर हैं। विपक्ष वीआईपी प्रकरण को लेकर नए दावे के बाद से सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रही है। लगातार सड़कों पर रहकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच उर्मिला सनावर देहरादून और हरिद्वार में पुलिस के सामने पेश हो चुकी है। साथ ही सभी सबूत पुलिस को देने का दावा कर रही हैं।
उधर सीएम पुष्कर सिंह धामी से अंकिता के माता पिता ने देहरादून में मुलाकात की। जिसमें अंकिता के परिजनों को उनकी समस्याओं और भावनाओं के बारे में पूछा गया। कहा जा रहा है कि अंकिता के परिजनों ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि सरकार अब विधिक राय लेने की सोच रही है।
जिसके बाद ही आगे फैसला लिया जाएगा। सीएम धामी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के नए ऑडियो वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष से मांगी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिनों से एक ऑडियो वायरल होने के बाद प्रदेश का माहौल खराब किया गया। साथ ही प्रदेश के विकास पर भी इसका असर पड़ा है। सीएम धामी ने कांग्रेस समेत सियासी दलों पर जमकर प्रहार किया और अंकिता के संवेदनशील मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications