7 अक्टूबर को अमित शाह का उत्तराखंड दौरा, जानिए लोकसभा चुनाव से पहले क्यों खास है BJP की तीन बड़ी बैठकें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जहां वे दो राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग ​लेंगे, वहीं भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक भी लेंगे। इस दौरान अमित शाह करीब तीन घंटे तक तीन बड़ी बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह मंत्रियों, पदाधिकारियों, मोर्चा प्रभारियों से अलग बैठक भी करेंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह जरुरी दिशा निर्देश देंगे।

Amit Shah visit October 7, know why three big meetings BJP special before the Lok Sabha elections.

7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नरेंद्रनगर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वे अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे। जो कि देहरादून में ही आयोजित हो रही है। इस बीच अमित शाह सरकार और संगठन के बीच समन्वय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी फीडबैक लेने का समय निकालेंगे।

पार्टी अमित शाह के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर चुकी है। अमित शाह के दौरे को लेकर संगठन बैठकों का एजेंडा और शिड्यूल तैयार करने में जुट गया है। करीब तीन घंटे का अमित शाह का भाजपा मुख्यालय में रहने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। जिसमें वे प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चा प्रभारियों से अलग मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ कर सकती है।

जबकि तीसरी बैठक वे सभी पदाधिकारियों के साथ कर सकते हैं। इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। रात में ही वे दिल्ली लौट जाएंगे। इन सभी बैठकों में अमित शाह लोकसभा चुनाव की तैयारियां, मतदाता अभियान और प्रदेश के अन्य मुद्दों पर मंत्र देने के साथ ही चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के मुद्दे पर भी सीएम धामी के साथ जरुरी मंत्रणा हो सकती है। ऐसे में अमित शाह का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+