उत्तराखंड: रामनगर में भारी बारिश के चलते नदी में बही कार, 9 की मौत

देहरादून, 08 जुलाई। उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां धेला नदी में एक कार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। एक लड़की को बचाने में सफलता मिली है। जिन 9 लोगों की मौत हुई है उसमे से 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 4 लोगों के शव अभी भी लापता हैं, जिसकी राहत-बचाव की टीम तलाश कर रही है। भारी बारिश के चलते नदी में पानी काफी ज्यादा था और इसकी धारा भी काफी तेज थी, जिसके चलते कार पानी में बह गई। कुमायूं रेंज के डीआईजी आनंद भरन ने बताया कि यह हादसा आज सुबह हुआ है। भारी बारिश की वजह से नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था, जिसमे एक कार के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।

accident

Recommended Video

      Uttarakhand: Ramnagar में नदी गिरी कार, हादसे में 9 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News

      रिपोर्ट के अनुसार रामनगर के ढेलवा नदी में कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई। आर्टिगा कार में 10 लोग सवार थे, जिसमे से सभी 9 लोगों की मौत हो गई, हालांकि एक लड़की को बचाने में सफलता हासिल हुई है। उसे रामनगर स्थित एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार बरसाली नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो गया और गाड़ी नदी में जा गिरी। यह घटना आज सुबह 5 बजे हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमे से कुछ लोग स्थानीय निवासी थे, जबकि कुछ लोग पंजाब के थे जो घूमने आए थे।

      जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पंजाब से जो पर्यटक आए थे वो राम नगर स्थित एक होटल में ही रुके थे। ये लोग सुबह 5 बजे घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान ढेलवा नदी में नाले का पानी तेजी से आया और बहाव काफी बढ़ गया। पानी की तेज धार की वजह से गाड़ी नीचे जा गिरी और एक पत्थर के बीच में फंस गई, जिसमे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हालात इतने बदतर थे कि गाड़ी के दरवाजों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। तकरीबन तीन घंटे तक राहत और बचाव के कार्य के बाद सभी 9 शवों को बाहर निकाला गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+