साल के पहले ही दिन यहां आई सड़क हादसे की बुरी खबर, बरेली से जागेश्वर जा रही कार हादसे का शिकार,7 लोग थे सवार
नए साल के पहले ही दिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा बाडी छेना इलाके में कार खाई में जा गिरी। जिसमें सात टूरिस्ट सवार थे। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया।
Recommended Video
कार में नोएडा,बरेली और वाराणसी के टूरिस्ट यात्रा कर रहे थे, जो कि बरेली से जागेश्वर जा रहा थे। लेकिन रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 1 जनवरी को सुबह डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाडी छेना क्षेत्र में एक वाहन (UP 16 EK 2368) खाई में गिर गया है,जिसमे रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी,जो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 07 लोग सवार थे जिसमें से 02 व्यक्ति खुद रोड हैड तक आ गए थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया। 03 व्यक्तियों को हल्की छोटे आयी थी तथा 04 व्यक्ति गंभीर घायल थे। चारों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्तियों का विवरण -
- अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली।
- सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।
- दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा।
- प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।
- अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली।
- आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली।
- सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी।
उधर साल के आखिरी दिन हरिद्वार के लक्सर से बुरी खबर सामने आई। कोतवाली तिराहे के निकट एक ट्रक के चपेट में आने से मां- बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक लक्सर से रुड़की की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही एक बाइक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। जिस वजह से 30 वर्षीय पत्नी और उसकी 8 वर्षीय बेटी ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में दोनों ही मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications