Akhilesh Yadav की हरिद्वार यात्रा, मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी, दिवंगत चाचा की अस्थियां की विसर्जित
Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दो दिन की हरिद्वार यात्रा पर रहे। मंगलवार को अखिलेश यादव मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हरिद्वार पहुंचे और घाट पर स्नान कर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।
Recommended Video
अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर लखनऊ से हरिद्वार पहुंचे थे। आज अखिलेश ने पूजा अर्चना कर अपने चाचा राजपाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित की।

अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आज उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। अखिलेश का ये कार्यक्रम व्यक्तिगत और पारिवारिक ही रहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई नेता और उनके परिचित इस मौके पर मौजूद रहे। अखिलेश ने चाचा राजपाल सिंह यादव का श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव मंगलवार को अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर लखनऊ से देहरादून और फिर हरिद्वार पहुंचे। अखिलेश व उनके परिवार के अन्य लोग लखनऊ वाली इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचे।
अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। बुधवार को विधि विधान के साथ अखिलेश ने अपने चाचा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। जिस स्थान पर मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था, उसी स्थान पर राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित करने का संकल्प लिया गया था।
समाजवादी पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद अखिलेश यादव वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचें और लखनऊ रवाना हो गए।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का पूर्व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन समाजसेवा में विशेष रूप से सक्रिय थे। उनकी पत्नी प्रेमलता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनके बेटे अभिषेक यादव उर्फ अंशुल और आर्यन हैं। अंशुल लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications