उत्तराखंड: बार-बार संबंध बनाने वाली चाची है एड्स की मरीज, पता चलने पर 15 साल के भतीजे के उड़े होश

ऊधमसिंह नगर, 6 अप्रैल। 15 साल के लड़के को यह मालूम नहीं था कि उसकी चाची एड्स की मरीज है। परिजनों का कहना है कि नाबालिग को झांसे में लेकर उसके साथ एड्स पीड़ित महिला संबंध बनाती रही। जब उसे पता चला कि चाची एड्स पीड़ित है तो उसने परिजनों से इस संबंध का जिक्र किया। उसके माता-पिता मामले को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाया है। चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित भतीजे की मेडिकल जांच चल रही है कि उसे भी कहीं एड्स संक्रमण तो नहीं हो गया।

लड़के ने मां-बाप को बताई घटना

लड़के ने मां-बाप को बताई घटना

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक परिवार रहता है जिसमें दो भाई थे। छोटा भाई एड्स का मरीज था और उसके संपर्क में आने से उसकी पत्नी भी एड्स पीड़िता हो गई। इलाज कराते-कराते पति की मौत हो गई। घर में जेठ का परिवार है जिसमें 15 साल का बेटा है। पति की मौत के बाद महिला ने जेठ के 15 साल के बेटे से संबंध बना लिया। महिला पर आरोप है उसने भतीजे के साथ दो बार संबंध बनाया जिसका पता जेठ के परिवार को तब चला जब बेटे ने उनको बताया।

पॉक्सो के तहत महिला गिरफ्तार

पॉक्सो के तहत महिला गिरफ्तार

लड़के के मां-बाप थाने गए और उन्होंने चाची के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज चाची को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चाची को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़के के मां-बाप का कहना है कि उनके बेटे की जिंदगी खराब करने की नीयत से चाची ने बहला-फुसलाकर ऐसा कुकृत्य किया है। लड़के ने दो मार्च को माता-पिता को बताया था कि उसके साथ चाची क्या कर रही थी। आरोपित महिला 23 साल की है।

इलाके में घटना की हो रही चर्चा

इलाके में घटना की हो रही चर्चा

ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने इस घटना के बारे बताया है कि लड़के के परिजनों ने रिश्तेदार महिला के द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायत दी थी। पॉक्सो अधिनियम के तहत महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है। किशोर का मेडिकल कराया गया है। एड्स संक्रमण के बारे में मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस इस केस की आगे छानबीन में जुटी है। इलाके में चाची की करतूत चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+