सेना में भर्ती होने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां हो रही अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरा शेड्यूल

सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। कोटद्वार में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में हो चुकी है।

Agniveer recruitment rally opportunity for youth to join army, is being held here, know schedule.

कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रदेश की दूसरी अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। पहले यह भर्ती सितंबर में होनी थी, लेकिन भारी बरसात व आपदा के दृष्टिगत इसे स्थगित करना पड़ा। बताया कि सात जिलों के 61 तहसीलों के युवाओं की भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया जाएगा।

कैंप के बाहर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी, जबकि कैंप के भीतर की सभी व्यवस्थाएं आर्मी के जवान संभालेंगे। उन्होंने दौड़ का ट्रैक बनाने, भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए चिकित्सा, खाने, ठहरने, यातायात आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया।

26 नवंबर को पहले दिन चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा, कुल 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे।

27 नवंबर को चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा, कुल 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे। 28 नवंबर को देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा, कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे।

29 व 30 नवंबर को छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।
बताया कि 26 नवंबर को 750, 27 नवंबर को 1200 और 28 नवंबर को 1300 युवा रैली में शिरकत करेंगे।

प्रशासन की ओर से विद्युत विभाग को भर्ती स्थल पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करने, पेयजल विभाग को पानी की व्यवस्था करने, लोक निर्माण विभाग को टैंट व बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने, स्वास्थ्य विभाग को भर्ती स्थल पर चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

भर्ती स्थल से बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए दो बसों की मांग की। नगर निगम को 20 नवंबर तक भर्ती स्थल के आसपास सफाई करने के निर्देश दिए गए।

बीते वर्ष हुई भर्ती के दौरान आर्मी ग्राउंड के आसपास घरों की छतों से लोगों ने भर्ती रैली के वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल किए। ऐसे में इस बार रैली से पूर्व आसपास के भवनों पर सुरक्षा टीम की पैनी नजर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+