वोटिंग होने के बाद भाजपा का 60 पार तो कांग्रेस का 48 सीटें जीतने का दावा, जानिए किसके दावे में कितना दम

धामी को 60 पार तो हरदा का 48 सीटें जीतने का दावा

देहरादून, 16 फरवरी। उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद अब सियासी दल अपनी सीटों को लेकर गणित जुटाने में लगे हैं। सोमवार को मतदान होने के बाद से सियासी दल बूथ स्तर की रिपोर्ट जुटाने में लगे हैं। जिसके आधार पर हर सीट का आंकलन किया जा रहा है। हालांकि अधिकतर सीटों पर भाजपा, कांग्रेस में ही सीधी टक्कर देखी जा रही है। ऐसे में दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जिसमें सीटों को लेकर भी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से प्रचंड बहुमत का दावा किया है। जबकि कांग्रेस चुनाव अभियान प्रमुख हरीश रावत ने स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। दोनों दलों के जीत को लेकर अपने-अपने दावे और कारण हैं। हालांकि परिणाम 10 मार्च को सामने आना है। जिसके बाद दोनों के दावों की सच्चाई सामने आ पाएगी।

After voting, BJP crosses 60 and Congress claims to win 48 seats, know whose claim is strong

धामी का दावा, 60 पार होगी सीटें
2022 के चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 60 प्लस का नारा दिया। जिसको लेकर भाजपा काफी हद तक आश्वस्त नजर आ रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी। खटीमा से देहरादून लौटने पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत​ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य कार्यकर्ता थिरकते हुए भी नजर आए। पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत के नारे लगते रहे। ​धामी पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। कांग्रेस के जश्न मनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को इस बार वोटिंग परसेंट कम होने से भी राहत मिली है। जो कि भाजपा को अपने पक्ष में नजर आ रहा है। पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए भाजपा को उम्मीद है कि इस बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
कांग्रेस को 48 सीटें जीतने का भरोसा
उधर सोशल मीडिया में वोटिंग के बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने और थिरकने का वीडियो भी वायरल हुआ है। कांग्रेस मिथक और जनता के फीडबैक के बाद खुद की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। कांग्रेस को अब तक के उत्तराखंड के इतिहास और मिथक से जीत की उम्मीद भी है। वोटिंग संपन्न होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। प्रदेश वासियों को संदेश देते हुए हरीश रावत ने कहा कि हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूत करेगा। राज्य की संसदीय परंपराओं को शक्ति देगा। यहां के विकास को नई बुलंदियों की तरफ लेकर के जाएगा और राज्य को एक आधुनिक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। कांग्रेस अपने वादों के लिए आपसे वचनबद्ध है, हम उन वादों को प्राण-प्रण से पूरा करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि मतदान के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+