केदारनाथ के दर्शन के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने शेयर की तस्वीरें,कुमार विश्वास ने रिट्वीट कर लिखा कुछ खास
Actress Nusrat Bharucha: केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बाबा केदार के दर्शन किए। नुसरत भरूचा बाबा केदार के दर्शन के बाद भोले की भक्ति में पूरी तरह से रंगी नजर आई। साथ ही केदारपुरी का मौसम और माहौल से अद्भुत और प्रसन्न नजर आई।
नुसरत भरूचा ने एक्स पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके माथे पर टीका, गले में कमल की माला तस्वीरों में देखी जा सकती है। जिस पर यूजर कमेंट कर रहे हैं। नुसरत ने केदारनाथ मंदिर, त्रिशूल और नंदी के सामने तस्वीर लेकर शेयर की है। इसके साथ ही एक तस्वीर में नुसरत गाय के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

उन्होंने एक्स पर अपने मन की भावनाओं को सामने लाते हुए लिखा कि केदारनाथ धाम में शांति महसूस करने के बारे में जो सुना था, उसके लिए उनके पास शब्द नहीं है। उन्होंने इसके लिए डॉ कुमार विश्वास का शुक्रिया भी अदा किया। जिन्होंने केदारनाथ के बारे में उन्हें बताया था।
Suna tha Kedarnath ji ke dhaam mein alag hi Shaanti mehsoos hoti hai.. aaj khud wahan matha tek kar, ashirwaad lekar main kya mahsoos kar rahi hoon yeh batane ke liye mere pass shabd nahi hai. @DrKumarVishwas ne apne video mein sahi kaha tha. Jai Kedarnath 🙏🏻 pic.twitter.com/pdIT9qwjdz
— Nushrratt Bharuccha (@Nushrratt) November 2, 2024
नुसरत भरूचा के ट्वीट पर कुमार विश्वास ने भी रिट्वीट करते हुए कहा कि भगवान केदारनाथ के चरणों में आपको आनंद, आरोग्य व समस्त संतोष प्राप्त हों यही कामना है नुसरत। अगले वर्ष की जनवरी, अयोध्या जी में आयोजित "अपने अपने राम" में आप सपरिवार पधारें। जय जय सियाराम।
भगवान केदारनाथ के चरणों में आपको आनंद, आरोग्य व समस्त संतोष प्राप्त हों यही कामना है नुसरत @Nushrratt । अगले वर्ष की जनवरी, अयोध्या जी में आयोजित “अपने अपने राम” में आप सपरिवार पधारें। जय जय सियाराम ❤️🇮🇳🙏 https://t.co/BfncBv9Dbk
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 2, 2024
आचार्य प्रमोदकृष्णम ने नुसरत भरूचा की केदारनाथ फोटो को लेकर खास बात लिखी कि फ़िल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा का केदार नाथ दर्शन इस बात का सबूत है कि इधर "मस्जिदें" हैं उधर हैं "शिवाले" जहाँ "मुतमईन"
हो वहीं सर झुका ले"।
फ़िल्म अभिनेत्री #NushratBharucha का केदार नाथ दर्शन इस बात का सबूत है कि,
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) November 2, 2024
इधर “मस्जिदें”
हैं उधर हैं “शिवाले”
जहाँ “मुतमईन”
हो वहीं सर झुका ले” pic.twitter.com/DYTeLEQIuw












Click it and Unblock the Notifications