'मुझे लगता है 2024 में भी वही होगा जो...', लोकसभा चुनाव पर कंगना रनौत

Kangana Ranaut Ganga Aarti: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की और गंगा आरती में हिस्सा लिया।

actress Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्मों के शूट से फ्री होकर तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचीं। जहां उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा की और गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। उत्तराखंड पहुंची कंगना रनौत केदारनाथ के दर्शन करने भी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

केदारनाथ जाएंगी कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत को अक्सर मंदिरों में भगवान के दर्शन करते हुए देखा जाता है। जन्मदिन से लेकर हर खास मौके पर एक्ट्रेस मंदिर जाना नहीं भूलती। हाल ही में एक्ट्रेस राजस्थान उदयपुर में श्रीनाथजी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं थीं। वहीं अब तीर्थनगरी हरिद्वार में मां गंगा के दर्शन करने पहुंचीं।

एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच रविवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं, जहां हरिद्वार के कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर गंगा आरती में हिस्सा लिया।

मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं केदारनाथ जाऊं और मैं वहां जाऊंगी।" इसी के साथ जिस गुफा में पीएम मोदी गए थे उसके सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं वह सब जगह जाऊंगी जो मशहूर हैं।

लोकसभा चुनाव पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

वहीं साल 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कंगना ने कहा, 'चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, लेकिन 2024 में वही होगा जो 2019 में हुआ था।' बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA ने 353 सीटें जीतीं कर सत्ता में फिर से वापसी की थी।

चुनावों को लेकर खुद कंगना रनौत भी कई मौकों पर भविष्य में चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकी हैं। याद दिला दें कि तमिल अभिनेत्री से राजनेता बनीं जयललिता की बायोपिक 'थाइलवी' के प्रमोशन के दौरान कंगना ने कहा था कि अगर उनके फैंस चाहते हैं तो वह निश्चित रूप से राजनीति में शामिल होना पसंद करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+