पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक में देर रात बड़ा हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। जिसमें चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने रात में ही एक शव बरामद कर लिया था। बाकि लोगों की तलाश जारी है।

accident Pabau block Pauri district, vehicle fell into 300 meter deep ditch, one body recovered, rescue continues.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक कर 300 मीटर खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना चौकी पाबौ को दी गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे।

इसके साथ ही पौड़ी से फायर की टीम व एसडीआरएफ की टीम भी राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची व गहरी खाई में राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा गाड़ी से एक शव निकाल लिया गया। इसके साथ ही अन्य घायलों की खोज के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार में 4 से 5 लोग सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+