AAP के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के बयान से मच सकता है बवाल, जानिए कर्नल ने सीएम धामी को क्या कहा

कर्नल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़े घोषणावीर

देहरादून, 18 दिसंबर। उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के तौर पर सामने आ रही आम आदमी पार्टी ने अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़े घोषणावीर हैं। कर्नल का दावा है कि मुख्यमंत्री के 1090 में से 163 घोषणाओं का शासनादेश हुआ है। कर्नल के इस दावे से आने वाले समय में भाजपा की मुश्‍किलें बढनी तय हैा

AAPs CM candidate Colonel Ajay Kothiyals statement can create a ruckus, know what the colonel told CM Dhami

कर्नल का दावा, उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़े घोषणावीर

भाजपा ने बीते साढ़े 4 साल से ज्यादा के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब सीएम की कुर्सी संभाली तो दावा किया कि वे जो घोषणा कर रहे हैं, उनका शासनादेश भी साथ ही जारी कर रहे हैं। सीएम धामी लगातार ये दावा कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं कर्नल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़े घोषणावीर करार दिया है। कर्नल ने इसके लिए आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं। जिससे भाजपा के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा और कांग्रेस पर विपक्ष की तरह मजबूती से वार कर रही है। आम आदमी पार्टी अब तक की सरकारों पर गंभीर सवाल उठा चुकी है।

5 माह के शासनकाल में हमने 500 से अधिक फ़ैसले का सीएम का दावा

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अपने 5 माह के कार्यकाल का लेखा जोखा जनता के सामने रख रहे हैं। हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कहा कि विकास का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसको प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं से लाभ न मिल पाया हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दावा है कि पिछले 5 साल में उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की योजनाओं को स्वीकृति दी गई। अपने 5 माह के शासनकाल में हमने 500 से अधिक फ़ैसले लिए हैं। साथ ही सीएम हर कार्यक्रम में दावा करते हैं कि वे जो घोषणा करते हैं उसका शासनादेश जारी करते हैं।

सैनिक परिवारों पर आप का काउंटर
इधर भाजपा, कांग्रेस के सैनिक परिवारों को साधने की रणनीति पर आप ने भी काउंटर मारने की कोशिश की है। कर्नल अजय कोठियाल ने दावा किया कि आप की सरकार बनी, तो शहीद होने पर सैनिक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी। भाजपा पहले ही सैन्य धाम के जरिए सैनिक परिवारों को साधने में जुटी है। जबकि कांग्रेस ने राहुल गांधी की रैली के ​जरिए सैनिक परिवारों को सम्मानित किया। इस तरह से आप भी अब सैनिक वोटरों को रिझाने में जुटी है। हालांकि आप ने पहले ही कर्नल के रूप में सीएम प्रत्याशी देकर सैनिक ​परिवारों को साधने की कोशिश शुरू कर ली थी। रिटायर्ड कर्नल कोठियाल का कहना ​है कि भाजपा सिर्फ मिट्टी जुटाने तक सीमित है और सैनिकों की हितैषी बनने का दावा भर करती है. उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली के तर्ज़ पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीरों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+