उत्तराखंड: विकासनगर में आप नेताओं ने आयोजित की छोटी सभा, केजरीवाल मॉडल का किया जिक्र
देहरादून/विकासनगर। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है। जिला स्तर पर भी पार्टी के कार्यकर्ता छोटी-छोटी सभाओं के जरिए लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच विकासनगर में आम आदमी पार्टी ने ग्राम सभा रेडापुर छरबा के बंजारा मोहल्ला के खेड़े पर आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने किया।

दिल्ली सरकार के कामकाज का किया जिक्र
इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के कामकाज का जिक्र किया गया। पार्टी ने प्रदेश में होने वाली 70 सीटों के चुनाव को लेकर अपनी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बारे दावा किया। इस मौके पर पूर्व आईजी उत्तराखंड अनंतराम चौहान, वरिष्ठ नेता डिंपल सिंह, गुरमेल सिंह एडवोकेट द्वारा जनता से संवाद किया गया, जिसमें जनता को उत्तराखंड में भी केजरीवाल कैंपियन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications