उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, सीएम कैंडिडेट कर्नल कोठियाल गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव
देहरादून, जनवरी 07। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 24 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास नाम पर पार्टी के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल का है, जो अपनी कर्मभूमि उत्तरकाशी की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड में अभी तक ये मिथक रहा है कि जिस पार्टी का कैंडिडेट गंगोत्री सीट को जीत जाता है, राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है।

पहली लिस्ट में सिर्फ एक महिला को टिकट
कर्नल कोठियाल के अलावा आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता भूपेश उपाध्याय को कपकोट से टिकट दिया है। वहीं दीपक बाली काशीपुर से चुनाव लड़ेंगे। युवा नेता दिग्मोहन नेगी को हॉट सीट चैबट्टाखाल और नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण से किस्मत अजमाएंगे। पहली सूची में महज एक ही महिला उम्मीदवार डिंपल सिंह को राजपुर रोड से टिकट दिया गया है।
जानिए किस-किस को कहां से मिला टिकट
- घनशाली से विजय शाह को टिकट मिला है।
- विकास नगर से प्रवीण बंसल को टिकट मिला है।
- ऋषिकेश से डॉक्टर राज नेगी चुनाव लड़ेंगे।
- BHEL रानीपुर से प्रशांत राय को टिकट मिला है।
- भगवानपुर से प्रेम सिंह चुनाव लड़ेंगे।
- पिरान कलियर से शादाब आलम को टिकट मिला है।
- मंगलौर से नवनीत राठी को टिकट मिला है।
- हरिद्वार ग्रामीण सीट से नरेश शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
- पौड़ी से मनहोर लाल पहाड़िया को टिकट मिला है।
- चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी चुनाव लड़ेंगे।
- बागेश्वर से बसंत कुमार को टिकट दिया गया है।
- सल्ट से सुरेश चंद्र बिष्ट चुनाव लड़ेंगे।
- सोमेश्वर से डॉक्टर हरीश आर्य को चुनाव लड़ाया जाएगा।
- अल्मोड़ा से अमित जोशी को टिकट मिला है।
- लोहाघाट से राजेश बिष्ट पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
- चंपावत से मदन मेहेरे पार्टी के कैंडिडेट हैं।
- हल्द्वानी से समित टिक्कू को टिकट मिला है।
- रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत को टिकट मिला है।
- जसपुर से डॉ. युनूस चौधरी उम्मीदवार होंगे।
- सितारगंज से अजय जैसवाल चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications