93 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी जाएगी मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा

देहरादून। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गाइडलान जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी हुई गाइडलान के मुताबिक ही उत्तराखंड में भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्य के 93,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुफ्त में कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

coronavirus vaccine update news: 93 thousand health workers of the state will be given COVID19 vaccine free of cost

दो फेज में चलेगा टीकाकरण अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला चरण दो फेज में चलेगा। जिसके पहले फेज में 94 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन मिलेगी। इसके बाद दूसरे फेज में बाकी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य महकमे ने 24 लाख लोगों का टीकाकरण करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए वैक्सीनेशन बूथ से लेकर वैक्सीन की कोल्ड चेन के लिए जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है।

बनाए जाएंगे वैक्सीनेशन बूथ
प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान के लिए मतदान केंद्रों की तरह ही वैक्सीनेशन बूथ बनाए जाएंगे। एक वैक्सीनेशन बूथ पर दो वैक्सीनेटर और दो डीईओ होंगे। हर वैक्सीनेशन बूथ पर 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। हर बूथ पर इंटरनेट की सुविधा, पीने का पानी, बिजली आदि की उपलब्धता रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+