खूनी रविवार: देहरादून में तीन बड़े हादसों में 6 लोगों की गई जान, 20-22 वर्षीय दो छात्र की मौत से मचा कोहराम
देहरादून में रविवार को राजधानी में 3 अलग-अलग हादसों में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। दो हादसे रैश ड्राइविंग के बताए जा रहे हैं। जिसमें 3 युवक और एक सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
देहरादून, 31 जुलाई: देहरादून में रविवार को राजधानी में 3 अलग-अलग हादसों में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। दो हादसे रैश ड्राइविंग के बताए जा रहे हैं। जिसमें 3 युवक और एक सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एक अन्य मामले में त्यूणी क्षेत्र में एक वाहन के पहाड़ी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

रेलिंग से टकराई बाइक
देहरादून में रविवार सुबह दो बड़े हादसे हो गए। पहली घटना वसंत विहार थाने की है। जो कि सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट की है। पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लीवाला फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो व्यक्ति युवक बल्लूपुर से जीएमएस रोड की तरफ जा रहे थे, तेज गति होने के कारण फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गए, जिन्हें गंभीर चोट आई।

घायलों को अस्पताल रेफर
घायलों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गय। इसमें मोटरसाइकिल सवार विजय सेमवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन नं. 2 धर्मपुर डांडा उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित किया गया। जबकि समीर पुत्र कीरत हाल बल्लूपुर मूल पता गुजरात उम्र 25 वर्ष जो कि गंभीर रूप से घायल है को एम्स अस्पताल रेफर किया गया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम
दूसरी घटना कोतवाली पटेलनगर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 5 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शनि मंदिर जी एम एस रोड पर सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें बाईक चालक गौतम द्वारा सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को बल्लुपुर जाते वक्त टक्कर मारी गयी है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाइक में एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था, घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर व एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सड़क पार करते हुई मौत
दुर्घटना में मारे गए रघुवीर ठाकुर पुत्र स्व. लालसर ठाकुर निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, मूल पता- बिहार 65 वर्ष सड़क को पैदल पार कर रहे थे। जबकि गौतम पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर 2 मिजोरम 22 वर्ष और नियोन चकमा पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चैंगटे मिजोरम उम्र 20 वर्ष बाइक पर सवार थे। दोनों देहरादून में पढ़ाई कर रहे थे। एक अन्य हादसे में त्यूणी में पिक अप वाहन के पहाड़ी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

खाई में गिरी पिकअप
थाना त्यूणी के अंर्तगत ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिरी। जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चैहान पुत्र अब्बल सिंह चैहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष और पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- साइकिल से गिरने पर ना रोया ना दुखी हुआ, मासूम करने लगा जबरदस्त डांस, VIDEO देख लोग बोले- Rockstar












Click it and Unblock the Notifications