38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज,PM MODI करेंगे शुभारंभ,जुबिन नौटियाल-पवनदीप राजन के गीतों के साथ ये रहेगा खास

38th National Games news: देहरादून में आज यानि 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है। शाम करीब 6 बजे देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जुबिन नौटियाल,पवनदीप राजन और पांडवाज ग्रुप के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों की शुरुआत करेंगे। पीएम के सामने 35 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। उत्तराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उन्हें मशाल सौंपेंगे। राष्ट्रीय खेल 14 फरवरी तक चलेंगे।

38th National Games begin today PM Modi inaugurate special songs Jubin Nautiyal Pawandeep Rajan

खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ.पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पहले पीएम महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 6 बजे खेलों का शुभारंभ करेंगे। नेशनल गेम्स में 9545 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। अन्य स्टाफ को मिलाकर कुल 16 हजार से ज्यादा लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड के 19 स्थानों पर राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

राष्ट्रीय खेलों में देश भर से उत्तराखंड पहुंचने वाले खिलाड़ियों और अतिथियों को पहाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का भी मौका मिलेगा। भरपूर कंडाली का साग, झंगोरा राइस, तिल खिचड़ी, चना दाल फाणू, झंगोरा की खिचड़ी, गहत की दाल, आलू की थिच्यौणी, आलू गुटुक और बाड़ी खिलाड़ियों को लंच और डिनर में परोसा जाएगा।

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पीएम मोदी करेंगे। हालांकि खेल कैलेंडर के अनुसार कुछ इवेंट 26 जनवरी से शुरू हो गए हैं। ओपनिंग सेरेमनी देहरादून में होगी जबकि क्लोजिंग सेरेमनी 14 फरवरी को हल्द्वानी में होनी है। देहरादून में सबसे ज्यादा 16 गेम्स प्रस्तावित हैं।

राज्यों के कितने खिलाड़ी

  • आंध्र प्रदेश- 294
  • अंडमान व निकोबार - 28
  • अरुणाचल प्रदेश से 43
  • असम -301
  • बिहार- 196
  • चंडीगढ़ -205
  • छत्तीसगढ़ -294
  • दादर एवं नागर हवेली -13
  • दिल्ली- 633
  • गोवा- 172
  • गुजरात- 354
  • हरियाणा -207
  • जम्मू-कश्मीर -47
  • झारखंड -201
  • कर्नाटक- 681
  • केरल- 596
  • मध्य प्रदेश -472
  • महाराष्ट्र -822
  • मणिपुर -387
  • मेघालय- 53
  • मिजोरम -74
  • नागालैण्ड- 10
  • ओडिशा- 423
  • पांडुचेरी- 56
  • पंजाब- 479
  • राजस्थान -511
  • सिक्किम- 33
  • तमिलनाडु -624
  • त्रिपुरा -20
  • उत्तर प्रदेश -393
  • पश्चिम बंगाल- 411
  • तेलंगाना- 282
  • लद्धाख--7
  • सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड -437
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+