ग्राउंड जीरो पर 32 साल के DM प्रतीक जैन, कई किमी पैदल चलकर पहुंच रहे आपदाग्रस्त इलाकों में, क्यों है चर्चा
32 year old IAS DM Rudraprayag Pratik Jain उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने इस बार जमकर बरपाया। जिस वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले आपदा की मार झेल रहे हैं। चारों जिलों में से रुद्रप्रयाग जिला हर बार संवेदनशील जिलों में शामिल रहता है।
ऐसे में जिले की कमान अनुभवी आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई है। रुद्रप्रयाग जिले को इस बार सबसे यंगेस्ट डीएम प्रतीक जैन के रुप में मिला है। जो कि 32 साल की उम्र में आपदा प्रभावित जिले की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राउंड जीरों पर हैं।

बीते 28 अगस्त को रुद्रप्रयाग के बसुकेदार में छेनागाड़ इलाके में रात को भीषण आपदा आई थी। आपदा के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते सड़क मार्ग टूट गए हैं। संचार संपर्क बाधित हुआ है और 9 लोग लापता हैं। प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन कई किलोमीटर पैदल चलकर खुद आपदाग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
उन्होंने छेनागाड़ क्षेत्र में चल रहे राहत व बचाव अभियानों का निरीक्षण किया और मौके पर कार्यरत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमों का मनोबल बढ़ाया। इस बीच केंद्र से आई अंतर मत्रालय टीम भी स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे, जिलाधिकारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में हुयी विभिन्न परिसंपत्तियों की क्षति से टीम को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग में आई इस आपदा के मद्देनज़र विशेष पुनर्निर्माण पैकेज के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यह पैकेज जल्द ही स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को गति दी जा सके।
तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने हवाई सर्वे कर लिया क्षति का विस्तृत जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में हुयी विभिन्न परिसंपत्तियों की क्षति से टीम को अवगत कराया। टीम ने तालजामण, उछोला, स्यूर बांगर सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में हो रहें भू-धसाव का हवाई सर्वे किया। टीम ने बड़ेथ में आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों से बात कर आपदा से हुयी क्षति की जानकारी ली।
IAS Prateek Jain profile-
- 2018 बैच के IAS अधिकारी प्रतीक जैन ने प्रतीक जैन ने 25 साल में ही आईएएस परीक्षा पास की।
- रुद्रप्रयाग के डीएम बनते ही प्रतीक जैन केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा कर बाबा केदार का आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचे।
- जन्म राजस्थान के अजमेर में 25 जुलाई 1993 को हुआ।
- वर्ष 2016 में अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की थी। लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई।
- इसी साल भारतीय वन सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर तीसरी रैंक हासिल की।
- दूसरे प्रयास में वर्ष 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर ऑल इंडिया में 86 वीं रैंक हासिल की।
- इससे पहले एक साल तक भारतीय वन सेवा में अपनी सेवाएं दी।
- बिडला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी से शिक्षा ग्रहण की, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई ऑनर्स और एमएससी ऑनर्स बायोलॉजिकल साइंस 2011-16 में किया।
- वर्ष 2020 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की।
- हरिद्वार जिले में मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- 2019 दिसंबर से अगस्त 2020 तक जिले के डिप्टी कलेक्टर भी रहे।
- 2 वर्ष तक नैनीताल जिले में डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम के रूप में भी कार्य किया।
- 21 जून 2025 को उन्हे रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications