उत्तराखंड की 27 वर्षीय प्रियंका मात्र 64 सेमी की सबसे खास वोटर, जानिए मां की गोद में बैठी मासूम ने क्या कहा

लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने में जुटा है। इसके लिए कई तरीके के अवेयरनेस प्रोग्राम चला रही है। चुनाव को लेकर लोग अपने से भी पहल कर रही है। ऐसी ही एक मतदाता है उत्तरकाशी की प्रियंका, जो कि दूसरों से अलग है, लेकिन सबके लिए मिसाल पेश कर रही हैं।

27 year old Priyanka Uttarakhand most special voter only 64 cm know what innocent girl mothers lap said

उत्तरकाशी की प्रियंका 27 वर्षीय है। जो कि उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र की निवासी हैं। लेकिन प्रियंका उत्तरकाशी की विशिष्ट मतदाता है। शारीरिक लंबाई मात्र 64 से.मी. होने के कारण प्रियंका उतरकाशी जिले की एक विशिष्ट मतदाता हैं। जो कि लोकतंत्र के चुनावी पर्व को अलग विशेष बनाती हैं।

उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र की प्रियंका ने अपनी माता रामी देवी के साथ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से भी भेंट की। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोट देने का मजबूत इरादा लिए प्रियंका अपनी मां की गोद से टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि वह मतदान को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका की मां ने बताया कि प्रियंका पहले भी एक बार मतदान कर चुकी हैं और इस बार फिर से उसे वोट देने का जो मौका मिला हैं उसे वह व्यर्थ नहीं जाने देगी। प्रियंका शारीरिक रूप सेे दिव्यांग और कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन मतदान को लेकर उनका जोश-जुनून और ज़ज्बा अनूठा और प्रेरणादायक है।

निर्वाचन आयोग इस बार लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा फेसबुक क्विज कंपटीशन आयोजित किया गया। जिसके विजेताओं के नाम की घोषणा लकी ड्रा के जरिए कर दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक मतदाता जनजागरूकता के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 2 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार एक हजार रुपए तय किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+