उत्तराखंड: अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले VIDEO में बताया दर्द
अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को कहा कि युवक ने अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर यह कदम उठाया।
अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को कहा कि युवक ने अग्निवीर परीक्षा में फेल होने पर यह कदम उठाया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने कमलेश गोस्वामी के रूप में पहचाने जाने वाले युवक के परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें राज्य सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि कपकोट इलाके के मल्लादेश गांव के रहने वाले कमलेश की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था और इसमें सफलता नहीं मिलने से निराश था। इतना बड़ा कदम उठाने से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें वह परीक्षा में अपने असफल प्रयास के बारे में बोलते हुए रो रहा था।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने युवक के परिजनों से बात की और घटना पर दुख जताया। बातचीत के दौरान उन्होंने कमलेश गोस्वामी के माता-पिता को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार की हर संभव मदद करेगी।
यह भी पढ़ें- Traveling Destinations: विंटर में घूमने-फिरने का है मन तो उत्तराखंड में ये हैं टूरिस्ट डेस्टिनेशन
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications