National teacher day: 17 शिक्षकों का शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन, शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित
National teacher day शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 से सम्मानित किया जाएगा। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
उत्तराखंड में नवाचार करने वाले शिक्षकों को हर साल शिक्षक दिवस पर शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया जाता है। इसके लिए चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है। इस बार 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है।

इसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से नफीस अहमद, चमोली से कुसुमलता गडिया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से खड़क सिंह बोरा। बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलड़िया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी, अल्मोड़ा से राम सिंह को राज्यपाल सम्मानित करेंगे।
माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गुसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से डाॅ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंह नगर से डाॅ. मधुसूदन मिश्र सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा। कुसुमलता गडिया को राष्ट्रपति भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित करने जा रही हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में अभिबृद्धि, सामुदायिक सहभागिता,शैक्षिक नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने तथा समाज में आदर्श शिक्षक की भूमिका का निर्वहन करने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार के द्वारा शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किये जाते है।












Click it and Unblock the Notifications