Uttarakhand: 5 महीनें में 13 बाघों की मौत, सीएम धामी बोले- आंकलन किया जाएगा, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड में पांच महीने में 13 बाघ-बाघिनों की मौत हो चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि इस मामले का निश्चित रूप से आंकलन किया जाएगा। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसमें कार्रवाई जरूर होगी।

उत्तराखंड में पांच महीने में 13 बाघ-बाघिनों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को मीडिया के एक सवाल के जबाव में सीएम धामी ने कहा कि इस मामले का निश्चित रूप से आंकलन किया जाएगा। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसमें कार्रवाई जरूर होगी।
#WATCH इसका हम निश्चित रूप से आंकलन कराएंगे। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो हम कार्रवाई करेंगे: 5 महीनें में 13 बाघों की मृत्यु के सवाल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून pic.twitter.com/g8Nq86u0O3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2023
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में इस साल बीते पांच महीने में कुल 76 बाघों की मौत हुई है। इनमें 12 बाघ केवल उत्तराखंड में मारे गए। बीते दो जून को भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला था। ऐसे में अब तक यहां 13 बाघों की जान जा चुकी है। जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications