गैर बिरादरी की लड़की से की थी शादी, इसलिए हुई विशाल की हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Youth shot dead in Shamli

मामला जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के लाख गांव का है। जहां घर में सो रहे विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों ने विनय की हत्या का आरोप उसकी पत्नी के परिजनों पर लगाया है। मृतक विनय की मां ने बताया कि विनय ने दूसरी बिरादरी में शादी की थी, जिसकी वजह से लड़की के घरवाले मृतक विनय से नाराज चल रहे थे। आरोप है कि विशाल नामके एक युवक ने घर आकर विनय को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी शामली शलोक कुमार ने बताया कि मृतक ने दूसरी जाति में शादी की थी जिसके चलते लड़की के घरवाले लड़की व लड़की पति से नाराज थे। मृतक के पिता और लड़की के चाचा मिलकर बिजनेस करते थे। बिजनेस को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ था, जिसके चलते लड़की के चाचा के जानकार विशाल ने राजू को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विशाल फरार हो गया। पुलिस ने विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार के प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+