भाभी के साथ छोटे भाई के संबंध से खफा बड़े भाई ने हत्या कर सड़क किनारे फेंका

Recommended Video

      Uttar Pradesh: देवर के थे भाभी से सम्बन्ध, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट | वनइंडिया हिंदी

      भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में 5 मार्च को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक के बड़े भाई सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के अपने भाभी से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी बड़े भाई को हुई तो उसने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।

      Youth murdered in illegal relationship in Bhadohi

      भदोही के रामरायपुर के रहने वाले बेलाल मंसूरी का शव 5 मार्च को जौनपुर बाईपास मार्ग स्थित मथुरापुर गांव के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला था। बता दें कि बेलाल मंसूरी के पेट में गोली मारी गई थी। एसपी सचिंद्र पटेल ने घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को इस मामले में लगाया था। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि बेलाल की हत्या उसके भाई ने की है। हत्या के बाद पिता हबीबुल्लाह व परिवार के लोगों ने शव को गाड़ी में रखकर ले गए और सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों ने साक्ष्यों को मिटाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक कार, पिस्टल, तमंचा, तीन जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। एसएसपी ने मृतक के भाई सहिता पांच अन्य सदस्यों पर साक्ष्य मिटाने, हत्या करने के आरोप में जेल भेजा है।

      एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि मृतक बेलाल मंसूरी के अपने बड़े भाई सुल्तान मंसूरी की पत्नी से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी सुल्तान मंसूरी को हो गई। कई बार अपने भाई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छोटे भाई ने बात नहीं मानी। एसएसपी ने बताया कि सुल्तान मंसूरी ने अपने छोटे भाई को 5 मार्च को छत पर बुलाया और गोली मार दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+