मॉल के लेडीज टॉयलेट में एक लड़का करता था 'गंदा काम', लड़की की पड़ी नजर तो हुआ ऐसा हाल
एसओ ने बताया कि मनीष मूलरूप से नोएडा का रहने वाला है और यहां गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन अपार्टमेंट स्थित किराये के फ्लैट में रहकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है
नई दिल्ली। लखनऊ के विभूतिखंड स्थित सिनेपालिस मॉल में एक युवक गंदी हरकत करने के आरोप में पकड़ा गया है। बताया जाता है कि वह मॉल में खरीदारी करने आई युवती का वाशरूम में चुपके से वीडियो बनाता था। सीसीटीवी के आधार पर मॉल के कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। ऐसे में युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

एसओ ने बताया कि मनीष मूलरूप से नोएडा का रहने वाला है और यहां गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन अपार्टमेंट स्थित किराये के फ्लैट में रहकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है। तीन नवंबर को वह सिनेपोलिस मॉल घूमने गया था। महिला ने आरोप लगाया है की युवक जबरन लेडीज वाशरूम में घुसकर लोगों का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक युवती की नजर उसपर पड़ी तो उसने पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन आरोपित भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। युवती ने मॉल प्रबंधन से शिकायत की तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। युवती ने भाग रहे युवक को कैमरे में देखकर पहचान लिया।
तभी से मॉल के सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए थे गुरुवार को मॉल के कर्मचारियों ने युवक को फिर से मॉल में देखा तो पकड़कर महिला को इन्फॉर्म किया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications