प्रेमिका की मां और उसके दो प्रेमियों को गोली मारने के बाद थाने में किया सरेंडर

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मां और दो कथित प्रेमियों को गोली मार दी। गोली लगने से मां और एक प्रेमी को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के बाद आरोपी युवक तमंचा हाथ में लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला

ये है मामला

घटना अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र की है। विजय कुमार एक साल पहले अपनी पत्नी यशोदा और बच्चों को लेकर अपनी ननिहाल गांव सालपुर में आकर रहने लगा। विजय राजमिस्त्री का काम करता था काफी दिनों तक घर नहीं आया था। यशोदा आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने तांत्रिक वेदप्रकाश उर्फ डिम्पल के सम्पर्क में आ गई। बता दें कि तंत्र विघा के जाल में फंसाकर डिम्पल ने उससे अवैध संबंध बना लिए। डिम्पल के भाई मोनू भी वहीं पर बैठता था, वो भी यशोदा के सम्पर्क में आ गया। उसके भी यशोदा से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद दोनों भाई यशोदा के घर आने जाने लगे। जिसके बाद यशोदा के बच्चों दोनों को मामा कहने लगे।

प्रेमिका ने की थी शिकायत

प्रेमिका ने की थी शिकायत

पूनम ने एक दिन अपने मामा और मां यशोदा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पूनम ने इस बात का विरोध किया तो डिम्पल ने नशे की हालत में पूनम के साथ भी रेप करने की कोशिश की। जिसका उसने विरोध करते हुए उसने अपनी माँ से शिकायत भी की तो उसने भी डिम्पल का साथ दिया। पूनम ने इसकी शिकायत अपने प्रेमी प्रवेश को दी। साथ ही उसने अपनी मां और वेदप्रकाश व मोनू के बीच संबंधों की बात भी बताई। प्रेमिका की बात सुनकर प्रवेश आग बबूला हो गया। उसने यशोदा, वेदप्रकाश और मोनू को सबक सिखाने की ठानकर योजना बना डाली।

थाने में जाकर किया सरेंडर

थाने में जाकर किया सरेंडर

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को प्रवेश अपनी प्रेमिका पूनम के घर पहुंचा और माँ यशोदा और उसका रिश्ते का मामा वेदप्रकाश उर्फ डिम्पल को गोली मार दी। जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद प्रवेश तमंचा लेकर निकटवर्ती कस्बा बाजना, मथुरा पहुंचा। वहां उसने मोनू के घर में जाकर उसको भी गोली मार दी और खुद टप्पल थाने तमंचा लेकर पहुँच गया। पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+