डायल 100 पर कॉल कर महिला पुलिसकर्मियों से कहता था आई लव यू, गिरफ्तार

यह शख्स पुरुष पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलता और महिला पुलिसकर्मियों से प्यार का इजहार करता था। उसकी इस हरकत से कंट्रोल रूम के कमर्चारी परेशान हो गए थे।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सहजनवां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो रोज डायल 100 पर फोन कर महिला पुलिसकर्मियों से सहायता मांगने के बदले आई लव यू बोलता था। अगर फोन कोई पुरुष कर्मचारी उठाता था तो उनसे अभद्रता से बात करता और गालियां देने लगता था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सहजनवां के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डायल 100 पर कॉल कर महिला पुलिसकर्मियों से कहता था आई लव यू, गिरफ्तार

लखनऊ से मिली थी शिकायत
सहजनवां पुलिस को युवक की इस हरकत के बारे में लखनऊ में स्थित डायल 100 कंट्रोल रूम ने सूचित किया था। सहजनवां पुलिस को सूचना मिली कि नगर का एक युवक रोज लखनऊ कंट्रोल रुम के ऑफिस फोन करता है और अपशब्द बोलने के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों से प्यार का इजहार करता है। उसकी इस हरकत से कंट्रोल रूम के कमर्चारी परेशान हो गए थे।

डायल 100 पर कॉल कर महिला पुलिसकर्मियों से कहता था आई लव यू, गिरफ्तार

नशेड़ी निकला युवक
कंट्रोल रूम ने युवक का लोकेशन ट्रेस किया तो वह गोरखपुर के सहजनवां का निकला। इसके बाद कंट्रोल रूम ने सहजनवां पुलिस को सूचित किया। सहजनवां पुलिस ने कालेसर क्षेत्र से शिवशंकर नाम के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। वह नशेड़ी निकला। उसने गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस को बहुत परेशान किया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+