बकरी चुरा रहे युवकों को भीड़ ने जमकर पीटा, देखिए वीडियो
इलाहाबाद । इलाहाबाद के मऊआइमा कस्बे में बुधवार की सुबह जमकर उपद्रव हुआ। महाराष्ट्र का नंबर लिखी एक चार पहिया गाड़ी को आक्रोशित युवकों ने कूच डाला। कार सवार युवकों की लात-घूसों से जमकर कुटाई की गयी। घटना का लाइव वीडियो शूट कर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी प्रचारित कर दिया।

वीडियो में युवकों की भीड़ जमकर उपद्रव कर रही है। कार के हर हिस्से को तोड़ा जा रहा है और आग लगाने के लिये उकसाया जा रहा है। भीड़ में दो युवक मौका पाकर भाग निकले। लेकिन एक युवक फंसा रहा।
युवक पर आरोप था कि वह अपने साथियों के साथ इलाके में बकरी चुराता था। सुबह भी जब वह पक्का तालाब के पास बकरी चुरा कर कार में डाल रहा था। तभी चरवाहों ने शोर मचाया। कार सवार वाहन लेकर भागे लेकिन कस्बे के सकरे रास्ते में फंस गये । आक्रोशित युवकों ने फिर कार और युवकों के साथ जमकर तांडव किया। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी तरह युवक की जान बच सकी।
क्या कह रही पुलिस
मामले में मऊआइमा पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया युवक मोहम्मद शाह उर्फ़ चांद बाबू निवासी सराय इस्माइल थाना उतरांव है। उसके दो साथी लल्लन और नवाब चकमा देकर भाग निकले है। ये बकरी चुराने आये थे लेकिन लोगों ने इन्हे घेर कर पकड़ लिया। मौके से एक कार मिली है। जिस पर महाराष्ट्र का नंबर लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications