छेड़छाड़ का युवती ने किया विरोध तो मनचले ने किया चाकू से वार
हमले के बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
गाज़ीपुर। यूपी में गाजीपुर क्षेत्र के मोहम्दाबाद कोतवाली के गौसपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने 11 वीं की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता के ऊपर सिरफिरे आशिक ने चाकू से कई वार किये जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ मोहम्दाबाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कर दी है।

वहीं युवती का आरोप है पिछले कई दिन से गांव के रिश्ते से मामा लगने वाले एक युवक उसके साथ आते जाते छेड़छाड़ कर रहा था। युवती ने कई बार युवक को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि आज जब वो स्कूल जा रही थी तो युवक ने उसे रोक लिया और मोटरसाइकिल पर बैठने की बात करने लगा। युवती ने जब इस छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद जहा पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए मोहम्दाबाद अस्पताल लेकर गयी हैं वही आरोपी अरविन्द की तलाश की जा रही हैं।

क्या हैं पूरा मामला
दरसअल गाजीपुर के मोहम्दाबाद कोतवाली थाने के गौसपुर गांव की रहने वाली हेमलता (काल्पनिक नाम ) गांव के स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती आदर्श विद्यालय की 11 वीं छात्रा हैं और स्कूल जाने के लिए अपने स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी तभी एक कॉस्मेटिक के दुकान के पास अरविन्द अपनी बाइक से आया और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर खींचकर बैठाने लगा। जब हेमलता वे विरोध किया तो उसने दुकानदार को भगा दिया और उसके ऊपर धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गया। हेमलता ने बताया कि अरविन्द की बहन की शादी उन्हीं के गांव में हुई है और वो अपने बहन के घर पर ही रहता है। वहीं हेमलता के भाई अमिताभ ने oneindia को बताया की अरविन्द मनबढ़ किस्म का लड़का हैं। और जिस तरीके से उसने बहन पर हमला किया हैं ऐसे में उसकी जान भी जा सकती थी क्योंकि उसने चाकू गर्दन पर मारा था हेमलता ने बचने का प्रयास किया तो उसके नाक और हाथ में चाकू से चोटें आयी हैं।

पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
फिलहाल पीड़ित हेमलता को पुलिस ने मोहम्दाबाद अस्पताल में मेडिकल कराया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि मनचला युवक मनबढ़ प्रवृत्ति का है और आये दिन लड़कियों से छेड़खानी करता है। इस पूरे मामले पर एसपी गाजीपुर सोमेन वर्मा ने oneindia को बताया कि गुरुवार को स्कूल जाते समय हेमलता पर अरविन्द नामक व्यक्ति के धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। युवती के जख्मी होने की जानकारी के बाद ही इलाज के लिए मोहम्दाबाद चिकित्सालय भेज दिया है और एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी अरविन्द की तलाश कर रही है और इस मामले में उसके कठोर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications