मुलायम सिंह की छोटी बहू ने लखनऊ कैंट से किया नामांकन, बताया कितने पैसों की हैं मालकिन

हलफनामे के अनुसार अपर्णा पर कुल 8.54 लाख रुपए का कर्ज है और प्रतीक यादव पर 8.7 करोड़ रुपए का कर्ज है। अपर्णा के पास कुल 1.88 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है।

लखनऊ। मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने लखनऊ कैंट से नामांकन दाखिल कर दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में दम आजमाने के लिए मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं और इसके लिए उन्होंने सोमवार को नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन के लिए पहुंची अपर्णा यादव के साथ उनके पति और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी आए थे। आपको बता दें कि यह चुनाव अपर्णा यादव के लिए बहुत ही अहम है, क्योंकि इसी चुनाव के साथ वह राजनीति में कदम रख रही हैं।

aparna yadav

नामांकन के लिए पहुंची अपर्णा यादव ने कहा है कि सादा जीवन उच्च विचार ही उनके जीवन का मूल मंत्र है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि मुलायम सिंह यादव उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। नामांकन दाखिल करते समय अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव ने अपनी संपत्ति का भी ब्योरा दिया। प्रतीक यादव ने कहा है कि उनके पास 23 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 5.23 करोड़ रुपए की एक लैंबोरगिनी कार भी शामिल है, जिसके लिए उन्होंने पिछले महीने ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लिया था। नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में अपर्णा यादव ने कहा है कि उनके पास कोई भी गाड़ी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+