बड़े भाई ने मांगे उधार तो छोटा भाई करने लगा भाभी का सौदा, हत्या
लिस ने बताया की दिल्ली पुलिस के सिपाही सुधीर ने ही अपने भाई युद्धवीर की पैसे के लेनदेन के चलते सिर में वार करके हत्या की थी।
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने सगे भाई का क़त्ल किया है। युद्धवीर की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही सुधीर ने ही अपने भाई युद्धवीर की पैसे के लेनदेन के चलते सिर में वार करके हत्या की थी। बताया ये भी गया है कि मृतक अपने बड़े भाई की पत्नी से रुपये के बदले अवैध संबंध बनाना चाहता था जिसको लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।
भाभी से अवैध संबंध बनाना चाहता था युद्धवीर
हापुड़ की थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में युद्धवीर का हत्या का 12 घंटे की अंदर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बड़े भाई सुधीर ने युद्धवीर से 40 हजार रुपये उधार मांगे लेकिन छोटे भाई ने रुपये देने से मना कर दिया। जब बड़ा भाई जिद करने लगा तो छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने की बात कही।

बड़े भाई को नहीं हुआ बर्दाश्त, किया मर्डर
फिर क्या था अपने भाई की हत्या को अंजाम देने के लिए दिल्ली पुलिस के सिपाही सुधीर ने बीमारी का बहाना लेकर तीन दिन की छुट्टी ली और अपने घर ना जाकर अपने भाई के घर आकर रहने लगा और शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे अवैध संबंध की बात को लेकर इन दोनों में झगड़ा हुआ। फिर जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने भाई के सिर पर भारी हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सबकुछ उगल दिया
हमले में युद्धवीर के सिर पर हमला होते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। आरोपी भाई इतना चालाक था कि घटना को छिपाने के लिए कपड़े और हथियार दोनों बाहर फेंक दिए और अपने आप को लोगों और पुलिस में इस कदर दिखाने लगा जैसे वो इस घटना के बारे में जनता ही ना हो। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के भाई को उठा लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सबकुछ उगल दिया। पुलिस अब इस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications