Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: रातभर युवक-युवती को कमरे में रखा बंद, सुबह पेड़ से बांधकर सरेआम की पिटाई

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का ऐसा मामला सामने आया है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है। यहां गांव वालों के फरमान पर एक युवक और युवती को पेड़ से बांधकर उसकी बेल्टों व डंडों से सरेआम पिटाई की। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उन्हें खुलेआम ऐसी सजा दी गई थी।

young man and woman beaten in public place by the villagers in bahraich

दरअसल, नवाबगंज क्षेत्र में श्रावस्ती जिले के एक गांव निवासी एक युवक अपने भांजे के यहां घूमने के लिए आया हुआ था। घर में उस समय भांजे की पत्नी अकेले सो रही थी। उसका पति नहीं था, रात को जब वह कमरे में मोबाइल उठाने गया तो बाहर से घर के किसी शख्स ने गेट लॉक कर दिया। इतने में गांव वालों की भीड़ को इतट्ठा कर दोनों पर घिनौने आरोप लगाते हुए उन्हें पेड़ से बांध दिया। यह घटना चार दिन पहले 25 तारीख की बताई जा रही है। दोनों को बेरहमी से पीटने का वीडियो भी बनाया गया जोकि सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना बहराइच जिले के थाना नवाबगंज इलाके की है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने धारा 147, 148, 149 504 व 506 आईपीसी के तहत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्ष किए घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+