नाराज बीवी छोड़कर चली गई मायके, शराबी पति ने उड़ा ली कनपटी
वाराणसी। कैन्ट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर इलाके में एक युवक ने रविवार की रात खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। घटना के बाद आनन-फानन में युवक के परिजन उसे बनारस मेडिकल एन्ड रिसर्च सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

4 मार्च की रात विकास सिंह (28) कैंट थाने के भक्ति नगर कालोनी में अपने माता पिता के साथ रहता था। उसने रविवार की रात करीब 11.30 बजे अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैंट पुलिस के मुताबिक मृतक विकास सिंह की शादी 10 महीने पहले हुई थी। विकास पिता के साथ प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार करता था, जो उसके शराब के लत के कारण चौपट हो गया था। इसी कारण परिवार में रोजाना कलह होने लगी। पड़ौसियों ने बताया कि युवक नशे का आदी था और रोजाना रात में शराब पीकर घर आता था। विकास की रोज अपने परिवार वालो और पत्नी से लड़ाई भी होती थी। इसी वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर अपने मायके चली गयी थी।
नाराज पत्नी को विकास वापिस घर लाना चाहता था, लेकिन उसकी शराब की लत के कारण उसने आने से मना कर दिया। इस वजह से विकास डिप्रेशन में आ गया था। पुलिस का कहना है कि विकास नशे में घर पहुंचने के बाद अक्सर घरवालों से झगड़ा करता था। खुद को गोली उसने कनपटी पर मारी है। किन परिस्थितियों में विकास ने यह कदम उठाया यह जांच का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications